 लैंड ऑफ लर्निंग क्या है...  लैंड ऑफ लर्निंग (जिसे यहां एलओएल कहा जाएगा) वैब आधारित ई.लर्निंग सेवाओं का एक मंच है. इसकी एक अभिन्न विशेषता पारस्परिक विमर्श (जिसे यहां क्लासरूम कहा जाएगा) की नई परिकल्पना का प्रारंभ है. इस नई परिकल्पना के माध्यम से पाठ्यक्रम एवं पाठ इस प्रकार से आयोजित किए जाते हैं, कि वे परंपरागत विश्व विद्यालयों में प्रत्यक्ष रूप से दिए जाने वाले पाठों, जिनमें अनुदेशकों, अध्यापकों, विद्यार्थियों, तकनीशियनों तथा शिक्षा सलाहकारों के साथ चर्चा होती है, के पूर्णत: समान होते हैं. इस आभासी कक्षा में अध्यापक द्वारा पढ़ाने के दौरान प्रश्न करना संभव रहता है, तथा यदि इस प्रकार के प्रश्नों को बढ़िया माना जाता है, तो इन्हें तत्काल ही प्रोफेसर और कक्षा में उपस्थित अन्य विद्यार्थियों को प्रस्तुत कर दिया जाता है. पाठ समाप्त होने पर हर पाठ को तुरंत आरटीएफ फोर्मेट में डाउनलोड किए जाने की सुविधा रहती है. इस प्रकार उपयोगकर्ता छूट गए पाठ को कभी भी प्राप्त कर सकते हैं. एलओएल द्वारा उपलब्ध करवाई गई इन कक्षाओं की एक अन्य प्रमुख विशेषता “REAL TIME BLACKBOARD” की उपलब्धता है. इस ब्लैकबोर्ड पर उपयोगकर्ता कुछ भी लिख (चाहे वह पाठ हो या चित्र आदि) सकते हैं. कक्षा के अन्य विद्यार्थी रियल टाइम में लिखी गई समस्त सामग्री को देख सकते हैं. अध्यापक यह निर्धारित करता है कि पाठ को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ब्लैकबोर्ड पर लिखी गई सामग्री (स्लाइड्स, फार्मूला, डायाग्राम आदि) को पाठ में शामिल किया जाना है या नहीं. लेखक के लेखन अधिकारों की सुरक्षा के लिए DRM, Digital Rights Management Plugin! पर संपर्क करें. वीडियो एवं ट्यूटोरियल (Vídeos & Tutorial) प्रस्तुतिकरण (Presentation)
|